रुड़की। हरिद्वार

रुड़की में गंगनहर पर निर्माणाधीन लोहे के पुल का एक हिस्सा गंग नहर में गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया। जिससे किसी भी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। विभाग का कहना है कि पुल को कोई नुकसान नहीं हुआ है और एक रस्सा खुलने के कारण सामान नीचे गिर गया है। जिसके बाद सबने राहत की सांस ली है। बता दें कि इससे पूर्व में रुड़की में इस तरह का बड़ा हादसा हो चुका है।

 

रुड़की में रेलवे पुल के पास पीर बाबा कॉलोनी से स्टेशन जाने के लिए फुट ब्रिज बनाया जा रहा है। जो कि ढह गया। फुट ब्रिज बनाने की जिम्मेदारी देख रहे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एक रस्सा खुलने के कारण सामान नीचे गिर गया है। बता दें कि रुड़की में पीर बाबा कॉलोनी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर किया जा रहा था। जिसका शिलान्यास 2023 में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। लोक निर्माण विभाग को इस पुल को बमाने की जिम्मेदारी मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *