देहरादून.

उत्तराखंड में अब तो सड़को पर भी लोग सुरक्षित नहीं है। सड़कों पर आवारा जानवर लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इस बीच राजधानी देहरादून में डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में लच्छीवाला के पास आवारा सांड ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत होे गई। दोनों युवक स्कूटी से डोईवाला से अपने घर लच्छीवाला जा रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब आठ बजे स्कूटी सवार वीरेंद्र क्षेत्री (40) पुत्र दिल बहादुर क्षेत्री व विजय लोधी (32) पुत्र दुखीराम लोधी डोईवाला से लच्छीवाला की ओर जा रहे थे। तभी सड़क पर घूम रहे आवारा सांड ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। मौके पर मौजूद लोग तत्काल दोनों को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट लेकर गए। विजय लोधी को तो डॉक्टरों ने पहले ही मृत घोषित कर दिया था, लेकिन वीरेंद्र छेत्री ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *