देहरादून.

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। इसी के साथ उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो जाएगी। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के लिए भी हेली सेवा शुरू हो सकती है। इस बीच यमुनोत्री हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ने की सफल लैंडिंग करवा ली गई है। यमुनोत्री धाम में गरुड़ गंगा के पास निर्माणाधीन हेलीपैड पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिग की। चार धाम के पहले तीर्थ धाम यमुनोत्री में हेलीकॉप्टर की कुशल लैंडिग से चारधाम यात्रा यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार, यूकाडा का हेली दो दिन से वहां पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था, जिसे बुधवार को सफलता मिली।

 

इस अवसर पर यमुनोत्री पुरोहितों ने कहा है कि यमुनोत्री धाम में हैलीसेवा के चलने से तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होगा और जो श्रद्धालु आजतक यमुनोत्री धाम के दर्शन नहीं कर पाया, वह मां यमुना के दर्शन आसानी से कर पाएंगे। यमुनोत्री धाम के गरुड़गंगा के समीप यूकाडा की ओर से करीब 60 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल हेलीपैड का निर्माण कार्य कर रहा है। हेलीपैड के सरफेस का कार्य पूरा हो चुका है। बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हैलीपेड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल सफल रहा है। वहीं, यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा की धाम में हेली सेवा शुरू होने से यह चारधाम यात्रा और आपातकालीन स्थिति के लिए वरदान साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *