देहरादून-: आगामी 30 अप्रैल से प्रदेश में चारधाम यात्रा व मई आते ही बच्चो की स्कूलों की छुट्टियां पड़ने के साथ ही उत्तराखंड की मनभावन वादियों में घूमने आने के लिए देश दुनिया से हज़ारों लाखो की संख्या में पर्यटक पहुँचने की संभावना है। पर्यटको के आगमन को पहाड़ हो या मसूरी राजधानी देहरादून में पर्यटको का आगमन सुनिश्चित है ऐसे में राजधानी में पर्यटको के आगमन को सुगम, यातायात में व्यवधान न बनने देने के लिहाज से पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा आज रविवार को अपनी टीम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर राजधानी में चारधाम व ग्रीष्मकालीन पर्यटन को सफल व सकुशल सम्पन्न करवाने को लेकर तैयारियों पर समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान अजय सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों से आगामी चार धाम यात्रा व ग्रीष्मकालीन पर्यटन के दृष्टिगत अपने अपने क्षेत्रों में चिन्हित किए गए ड्यूटी पॉइंट्स की जानकारी प्राप्त की गई व उन व्यवस्थाओ को दुरुस्त बनाये रखने को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिए। चार धाम यात्रा व पर्यटक सीजन के दौरान बाहरी राज्यो में भारी संख्या में यात्रियों व पर्यटकों के आने की संभावना के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के सुचारू संचालन हेतु यातायात प्लॉन तैयार करने तथा मुख्य मार्गों से यातायात के दबाव को कम करने के लिए लिंक मार्गो व सम्भावित डायवर्जन पॉइंट्स चिन्हित कर उक्त स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिए गए।
अजय सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों को पर्यटन के दौरान आने वाले पर्यटक किन किन पर्यटक स्थलों पर आ रहे है उसका खुद से भौतिक रूप से निरीक्षण कर उक्त स्थानों पर बाहर से आने वाले पुलिस बल के रुकने की व्यवस्था व अन्य बुनयादी व्यवस्थाये समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
