दिल्ली-देहरादून के बीच सफर करने वालों लोगों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच नई रेलवे लाइन के शुरू होने पर यूपी के कई शहरों से हरिद्वार की दूरी घट जाएगी और कई घंटे का वक्त बचेगा। इस नवनिर्मित रेलमार्ग को ने मंजूरी भी दे दी है। इसका फायदा यह होगा कि दिल्ली से हरिद्वार जाने का रास्ता करीब 40 किलोमीटर छोटा हो जाएगा। इससे वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेन महज ढाई घंटे में ही दिल्ली से हरिद्वार पहुंच जाएंगी। माना जा रहा है कि इस नई रेलवे लाइन से उत्तराखंड में विकास को और बढ़ावा मिलेगा।

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी। सीएम ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रही है और देवबंद-रुड़की रेल लाइन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *