दिनांक 23 अप्रैल 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि मसूरी मार्ग बाटा घाट के पास 01 व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक मुकेश रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुंच बनाई जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकलाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

*मृतक व्यक्ति का नाम :–* मोहम्मद आरिफ पुत्र सलीम अहमद उमर 35 वर्ष निवासी मलिंगार लण्डोर कैंट मसूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *