देहरादून-: बीती वर्ष जनवरी में दून पुलिस को थानो रोड पर बडासी पुल के नीचे जिस महिला को उसके पति द्वारा गोली मारकर मरा हुआ समझ छोड़कर फरार हो गया था,उक्त महिला की दून पुलिस द्वारा वक़्त रहते सही ईलाज करवाकर सब मौत के मुंह से बाहर निकाला था। उक्त पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा युवती को मारने वाले कि कड़ी को जोड़ते हुए महिला के पति द्वारा हरियाणा में पैसों के लालच में अपने पिता की हत्या कर अपनी पत्नी को लेकर अलग अलग शहरो में फरार होने व महिला को जब अपने पति के इरादों का पता चला तो अभियुक्त द्वारा अपनी ही पत्नी की गोली मारकर जान लेने की कोशिश की थी। उक्त महिला का पुलिस द्वारा उचित उपचार करवाया गया जिसका फलस्वरूप महिला आज पूरी तरह स्वस्थ है।

 

आज उक्त घायल महिला तान्या द्वारा अपने परिजनों के साथ कप्तान अजय सिंह से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान उक्त महिला तथा उनके परिजनों द्वारा घटना में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिये अजय सिंह व उनकी टीम का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान अजय सिंह द्वारा उक्त महिला से उसके स्वास्थय के सम्बन्ध में जानकारी ली व उसकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उक्त घटना में अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी पैरवी कर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।

 

गौरतलब है कि जब पुलिसको महिला घायल अवस्था मे मिली थी तो पुलिस द्वारा उपचार हेतु महिला को तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान डाक्टरों द्वारा घायल महिला के सिर पर गोली लगे होने तथा उसकी स्थिती गम्भीर होने की जानकारी दी गई थी। उक्त घटना में कप्तान अजय सिंह द्वारा स्वंय अस्पताल पहुँचकर घायल महिला की स्थिति के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा घायल महिला की फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया था, जिस पर हरिद्वार निवासी उक्त महिला की बहन द्वारा उसकी पहचान तान्या पुत्री हेमराज चौहान के रूप में की गई थी। उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला के पति को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *