देहरादून.

उत्तराखंड में चारधामों के कपाट खुल चुके है। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा जोरों शोरों से चल रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ‘बदरी केदार मंदिर समिति’ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और 2 उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने आज कैनाल रोड पर मौजूद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। मंदिर समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों, आगंतुकों ने नव नियुक्त बीकेटीसी पदाधिकारियों का स्वागत किया और बधाई दी। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बीकेटीसी पदाधिकारियों के कार्यभार संबंधित औपचारिकताओं को पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *