उत्तराखंड.

राज्य में वन्य जीवों और ग्रामीणों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वन्य जीवों से संघर्ष में कितने ही ग्रामीणों को अपने प्राण गंवाने पड़े हैं तो कितने ही लोग घायल हुए हैं। इस बीच हल्द्वानी बल्यूटी ग्राम सभा के मोरा तोक में घर में सो रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उठाकर ले गया। परिवार और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गुलदार बुजुर्ग को घर से नीचे खेत में छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, गर्मी के चलते पुष्पा दरवाजा खोलकर सोई थीं। रात करीब साढ़े 10 बजे जंगल से निलककर आया गुलदार घर के अंदर घुसकर वृद्धा को उठा ले गया। महिला के चिल्लाने पर परिवार और पड़ोसी जागे। हो-हल्ला किया तो गुलदार पुष्पा देवी को घर से तीन-चार खेत नीचे छोड़कर भाग गया। ग्रामीण और परिवारजनों पुष्पा देवी की तलाश की। एक घंटे बाद वह खेत में लहुलूहान हालत में मिली। 108 एंबलेंस से सुबह सवा चार बजे उन्हें एसटीएच पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रविवार को बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *