देहरादून
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज 22 सितंबर को देहरादून में बड़े आंदोलन का ऐलान किया था, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश भर के युवाओं को देहरादून आने की अपील भी की हैं. उत्तराखंड बेरोजगार संघ के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए देहरादून के कई स्थानों पर मजिस्ट्रेट ने धारा 163 बीएनएसएस लागू लगाई. साथ ही बडे़ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है. पुलिस-प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि देहरादून में धरना-प्रदर्शन के दौरान आमजन को होने वाली समस्याओं, यातायात और वर्तमान में जिले में कई स्थानों पर आई आपदा की स्थिति को देखते हुए शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को देहरादून के कई स्थानों पर मजिस्ट्रेट ने धारा 163 बीएनएसएस लागू की है.
देहरादून शहर में धारा 163 घंटाघर, चकराता रोड, गांधी पार्क, सचिवालय रोड, न्यू कैंट रोड, सहस्त्रधारा रोड, नेशविला रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड, सहारनपुर रोड, परेड ग्राउंड, सर्वे चौक और डीएवी कॉलेज रोड पर लागू रहेगी. बता दें कि रविवार को बेरोजगार संघ ने प्रेस वार्ता की थी. बेरोजगार संघ ने रविवार को हुए यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) पेपर के लिक होने के आरोप लगाय था. बेरोजगार संघ की मांग है कि रविवार को होने वाला यूकेएसएसएससी का पेपर रद्द होना चाहिए. इसके लिए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सीएम धामी और यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष से मुलाकात भी की थी, लेकिन पेपर रद्द नहीं हुआ.
