मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के दल को गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। इस पांच दिवसीय यात्रा में 19 महिला और 13 पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं। ये यात्री गंगोत्री धाम के अलावा मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। उनकी आवास और भोजन की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास केंद्रों में की गई है।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना और उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति एवं आनंद का संचार करना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

 

इस कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत और राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और आईजी रिद्धिमा अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *