देहरादून | 23 मई 2026*

*उत्तराखंड की धामी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 से जारी आदेश संख्या 374/XXX-1-2026 के तहत कई जिलों के डीएम और सचिव स्तर के अफसर बदले गए हैं।*

*सबसे बड़ा बदलाव राजधानी देहरादून में किया गया है। यहां के जिलाधिकारी सवीन बंसल, IAS-2009 को पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून के नए डीएम अब 2012 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ आशीष चौहान होंगे। डॉ चौहान वर्तमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, UCADA और निदेशक-खेल, युवा कल्याण का दायित्व संभाल रहे थे। उन्हें जिलाधिकारी देहरादून के साथ-साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी देहरादून का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।*

*इसके अलावा गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय, IAS-2007 को भी पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब सचिव-नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त-स्वास्थ्य, PD/UK Health System Development Project की अहम जिम्मेदारी दी गई है। गढ़वाल मंडल के नए आयुक्त आनंद स्वरूप, IAS-2010 को बनाया गया है।*

*अन्य बड़े बदलावों में आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून, अपूर्वा पांडेय को जिलाधिकारी बागेश्वर और आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक-विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है।*

*आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद माना जा रहा है।*

*प्रमुख तबादले एक नजर में* 📌

 

**अफसर का नाम** **नई तैनाती** **हटाए गए पद से**

 

**डॉ आशीष चौहान, IAS** **जिलाधिकारी देहरादून + CEO स्मार्ट सिटी जिलाधिकारी, देहरादून

 

**सवीन बंसल, IAS** **सचिव, नियोजन

 

**विनय शंकर पांडेय, IAS** **सचिव-नागरिक उड्डयन, स्वास्थ्य

 

**आनंद स्वरूप, IAS** **आयुक्त, गढ़वाल मंडल

 

**अपूर्वा पांडेय, IAS** **जिलाधिकारी-बागेश्वर

 

**आलोक कुमार पांडे, IAS** **नगर आयुक्त, देहरादून

 

*आदेश: राजेन्द्र सिंह पतियाल, संयुक्त सचिव द्वारा जारी*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *