देहरादून | 24 मई 2026
*उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को राज्य से रिलीव कर दिया गया है। भारत सरकार ने उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन (JS लेवल) नियुक्त किया है।*

*उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा 23 मई 2026 को जारी आदेश संख्या 372/XXX-1-2026 के अनुसार, भारत सरकार के आदेश संख्या 1/3/2025-EO(SM-I) दिनांक 08 मई 2026 के तहत श्री कुर्वे सचिन शरदचंद्रा, IAS-2003 को पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी, चेन्नई का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।*
*यह नियुक्ति 7वें वेतन आयोग के लेवल-14 (रु. 1,44,200 – 2,18,200) में पांच वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है। आदेश के अनुपालन में सचिन कुर्वे को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड राज्य से कार्यमुक्त कर दिया गया है, ताकि वह चेन्नई में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।*
*गौरतलब है कि सचिन कुर्वे उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी केंद्र में प्रतिनियुक्ति को प्रशासनिक अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर अहम माना जा रहा है।*
*यह आदेश सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी किया गया है।*
*बॉक्स न्यूज* 📌
*कौन हैं सचिन कुर्वे?*
– *2003 बैच के IAS अधिकारी*
– *उत्तराखंड में सचिव स्वास्थ्य, सचिव पर्यटन जैसे पद संभाले*
– *अब केंद्र में JS लेवल पर चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन*
– *वेतनमान: लेवल-14, 5 साल का कार्यकाल*
