*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और प्रसिद्ध निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि दोनों का योगदान सदैव स्मरणीय रहे।
