*देहरादून, 29 जुलाई 2026।* एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का अभियान जारी है। थाना बसंत विहार पुलिस ने बल्लूपुर चौक से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल का खुलासा करते हुए 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 28 जुलाई को वादी गौरव कुमार बाबरी निवासी शांति विहार, कोलागढ़ ने थाना बसंत विहार में शिकायत दी कि अज्ञात चोर बल्लूपुर चौक से उनकी बुलेट यूके-07-एयू-3540 चोरी कर ले गए हैं। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सुरागरसी-पतारसी की गई। इसी दौरान 28 जुलाई को इंदिरा नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिंगारा सिंह और अमित कोरी को चोरी की गई बुलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बाइक पर चाबी लगी होने के कारण उन्होंने उसे चोरी कर हरिद्वार ले गए थे। आज फिर किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए देहरादून आए थे।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सिंगारा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी नई आबादी इस्लामाबाद, जिला फाजीलका, पंजाब, उम्र 50 वर्ष
2. अमित कोरी पुत्र राजवीर सिंह, निवासी सालक नगर देवदत्त कॉलोनी, थाना मुरादनगर, जिला गाजियाबाद, यूपी, उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी*
चोरी की गई थंडरबोल्ट बुलेट मोटरसाइकिल संख्या यूके-07-एयू-3540
