*कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल,
जनपद पौड़ी के कोटद्वार में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बीच धारा में फंसे 12 वर्षीय बालक को एसडीआरएफ टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक से सुरक्षित बाहर निकाला।
एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार को आज कोतवाली कोटद्वार से सूचना मिली कि गुरुपुर क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक नदी के बीच फंस गया है। सूचना मिलते ही टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर देखा गया कि तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण बालक चारों ओर से पानी से घिर गया था और खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था। स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ जवानों ने तुरंत रोप रेस्क्यू तकनीक का इस्तेमाल कर बालक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला और परिजनों को सौंप दिया।
रेस्क्यू किए गए बालक की पहचान प्रिंस उम्र 12 वर्ष, निवासी धुर्वेपुर, कोटद्वार के रूप में हुई है।
