*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार 03 अगस्त को ‘समाधान दिवस’ आयोजित किया गया। प्राधिकरण मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में लगभग 15 नागरिकों ने अवैध निर्माण, भवन मानचित्र, सड़क, जल निकासी और भूमि संबंधी शिकायतें रखीं। सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल सहित संबंधित अधिकारियों ने सभी प्रकरणों को सुनकर मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्धारित समयसीमा में निस्तारण के आदेश दिए।

 

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को एक ही मंच पर समस्या रखने का अवसर देना और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। सचिव बर्निया ने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से संपर्क में रहकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि प्रशासन पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *