*देहरादून, 6 अगस्त 2026*

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा कर दी है। दोनों सम्मान 8 अगस्त को देहरादून में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी 13 जनपदों से एक-एक महिला का चयन किया गया है। वहीं राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियों को चुना गया है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने संघर्ष, साहस और समर्पण से समाज में नई पहचान बनाई है। इस वर्ष चयनित महिलाओं ने संस्कृति, खेल, वैज्ञानिक शोध, पर्यावरण, कृषि, स्वरोजगार, समाजसेवा और दिव्यांगजन कल्याण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

*तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकर्ता*

अल्मोड़ा: पुष्पा फर्त्याल – संस्कृति एवं कला

बागेश्वर: दया दानू – कृषि एवं स्वरोजगार

चमोली: नन्दा सती – संगीत एवं शिक्षा

चम्पावत: रितीका बगौली – पर्यावरण एवं वैज्ञानिक शोध

देहरादून: नीतू रानी – दिव्यांगजन सशक्तीकरण

हरिद्वार: वैशाली शर्मा – समाजसेवा एवं बाल अधिकार

नैनीताल: लतिका – ताइक्वांडो

पौड़ी: प्रियंका नेगी ध्यानी – महिला स्वरोजगार

पिथौरागढ़: कलावती देवी – डेयरी एवं जैविक कृषि

रुद्रप्रयाग: दुर्गा देवी – महिला स्वावलंबन

टिहरी: सरिता कोठियाल – समाजसेवा

ऊधमसिंह नगर: पुष्पा देवी – पैरा एथलेटिक्स

उत्तरकाशी: स्वाती बधानी – कृषि एवं समाजसेवा

*35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां सम्मानित*

राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा की 4, पौड़ी की 5, हरिद्वार की 4, देहरादून की 3, नैनीताल की 3, चमोली की 3, टिहरी की 3, ऊधमसिंह नगर की 3, पिथौरागढ़ की 2 और बागेश्वर, चम्पावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी की 1-1 कार्यकर्ता चयनित हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में सरकार की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनके समर्पण का सम्मान करना सरकार का दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *