*देहरादून, 06 अगस्त 2026*

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में राज्य में एनसी के विस्तार और आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।

महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में एनसीसी की पहुंच बढ़ाने, नई इकाइयों के गठन और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने प्रस्तावित एनसी अकादमी की स्थापना सहित भावी योजनाओं की जानकारी भी दी। महानिदेशक ने राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है।

सीएम ने राज्य में एनसीसी विस्तार और आधारभूत संरचना से जुड़ी सभी पहलों के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। इससे राज्य के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण और राष्ट्र सेवा के अधिक अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *