*देहरादून, 06 अगस्त 2026*
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति दे दी है। रेल मंत्री ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है।
रेल मंत्री ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लिया। अब इस ट्रेन का बनबसा स्टेशन पर नियमित ठहराव होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों और श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।
बनबसा स्टेशन पर इस एक्सप्रेस के रुकने से कुमाऊं क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी और दूरदराज के क्षेत्रों की दिल्ली व अन्य प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
