*देहरादून, 7 अगस्त 2026*। उत्तराखंड को अपना पहला खेल विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में विश्वविद्यालय के संचालन के लिए *122 नए पदों* के सृजन को मंजूरी दी गई।

खेल मंत्री *रेखा आर्या* ने बताया कि विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र *29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस* के अवसर पर देव पूजन के साथ शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि धामी सरकार द्वारा स्वीकृत इन 122 पदों पर *पारदर्शी प्रक्रिया* के तहत सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं के लिए *रोजगार के नए अवसर* भी खुलेंगे।

खेल मंत्री ने 29 अगस्त को राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय उत्तराखंड की खेल संस्कृति को नया आयाम देगा। इस संस्थान के माध्यम से प्रदेश के युवाओं और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को *अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण* उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विश्वविद्यालय से निकले खिलाड़ी भविष्य में *वैश्विक पटल पर उत्तराखंड का नाम रोशन* करेंगे।

*फैक्ट बॉक्स:*

– *शुरुआत की तारीख*: 29 अगस्त 2026

– *अनुमोदित पद*: 122

– *भर्ती प्रक्रिया*: सीधी भर्ती, जल्द जारी होगी विज्ञप्ति

– *उद्देश्य*: ग्रामीण प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म + खेल में रोजगार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *