*देहरादून, 7 अगस्त 2026*। मुख्यमंत्री *पुष्कर सिंह धामी* ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के *9 लाख 87 हजार 17* पेंशन लाभार्थियों को कुल *₹146 करोड़ 32 लाख 50 हजार* की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। यह राशि जुलाई 2026 माह की पेंशन के रूप में जारी की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि किसी बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांग को पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक और समय पर उसका अधिकार मिले।”
समाज कल्याण मंत्री *खजान दास* ने बताया कि इस बार जारी पेंशन में केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के 2.15 लाख लाभार्थी भी शामिल हैं, जिन्हें SNA स्पर्श प्रणाली से भुगतान किया गया।
*योजना-वार भुगतान का विवरण:*
– *वृद्धावस्था पेंशन*: 6,15,628 लाभार्थियों को ₹1500 की दर से ₹92.34 करोड़
– *विधवा पेंशन*: 2,36,983 लाभार्थियों को ₹1500 की दर से ₹35.54 करोड़
– *दिव्यांग पेंशन*: 89,128 लाभार्थियों को ₹1500 की दर से ₹13.36 करोड़
– *किसान पेंशन*: 27,288 लाभार्थियों को ₹1200 की दर से ₹3.27 करोड़
– *परित्यक्ता पेंशन*: 8,284 लाभार्थियों को ₹1200 की दर से ₹99.40 लाख
– *भरण-पोषण अनुदान*: 7,383 लाभार्थियों को ₹700 की दर से ₹51.68 लाख
– *तीलू रौतेली पेंशन*: 2,196 लाभार्थियों को ₹1200 की दर से ₹26.35 लाख
– *बौना पेंशन*: 127 लाभार्थियों को ₹1200 की दर से ₹1.52 लाख
