*देहरादून, 8 अगस्त 2026*। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक कीमत की *26.19 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 07/08/2026 को प्रेमनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 1. *नदीम* पुत्र अकमल, निवासी मुजफ्फरनगर और 2. *फैसल* पुत्र सामिया, निवासी मुजफ्फरनगर को पकड़ा। तलाशी में नदीम के पास से 14.56 ग्राम और फैसल के पास से 11.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया। दोनों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
*पूछताछ में हुआ खुलासा*
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मुजफ्फरनगर से स्मैक लाकर प्रेमनगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों, पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को बेचने आए थे। इससे पहले भी उन्होंने यहां छात्रों को स्मैक सप्लाई कर अच्छा मुनाफा कमाया था। पुलिस से बचने के लिए उस समय उन्होंने फोन का इस्तेमाल नहीं किया था। कल रात भी दोनों हॉस्टल और फ्लैट में रहने वाले छात्रों को स्मैक बेचने की फिराक में थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
एसएसपी देहरादून ने सभी थानों को नशा तस्करों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. मो० नदीम, 30 वर्ष, निवासी दक्षिणी खालापार, मुजफ्फरनगर
2. फैसल, 28 वर्ष, निवासी योगेंद्र पुरी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर
*बरामदगी:* 26.19 ग्राम स्मैक, अनुमानित कीमत 20.50 लाख रुपये, 1 मोटरसाइकिल
