*देहरादून, 12 अगस्त 2026।* सूबे के युवाओं को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीक की शिक्षा प्रदेश में ही मिलेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री *डॉ. धन सिंह रावत* ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के *BTKIT द्वाराहाट* में 2 नए http://B.Tech पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी दे दी है।

मंत्री ने बताया कि बीटीकेआईटी में *आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग* और *रोबोटिक्स* पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्व-वित्त पोषित माध्यम से शुरू किए जाएंगे। दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

डॉ. रावत ने कहा कि AI, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। BTKIT को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रशासकीय परिषद और AICTE नई दिल्ली से भी आवश्यक अनुमोदन मिल चुका है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अन्य तकनीकी संस्थानों में भी जल्द ही डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और फुल-स्टैक डेवलपमेंट जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इससे युवाओं को प्रदेश में ही उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकेगा और उन्हें वैश्विक तकनीक से जोड़ा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *