*देहरादून।* मुख्यमंत्री *पुष्कर सिंह धामी* ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, जिसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

वह सोशल बलूनी स्कूल, देहरादून में लोकगायक *नरेंद्र सिंह नेगी* के जन्मदिवस पर आयोजित ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह’ में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने नेगी जी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित पुस्तक _“Mountain Melodies of Narendra Singh Negi”_ का विमोचन किया।

कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता *ताई तुगुंग* को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेगी जी ने अपने गीतों से उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

धामी ने बताया कि सरकार ने कलाकारों की पेंशन 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार की, 275 सांस्कृतिक दलों और 226 एकल कलाकारों को सूचीबद्ध किया है। साथ ही प्रदेश में दो *‘साहित्य ग्राम’* और देहरादून में *हिमालय सांस्कृतिक केंद्र* विकसित करने पर काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *