देहरादून, 14 अगस्त 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *कोतवाली डोईवाला पुलिस* ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और झगड़ा करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया।
दिनांक 13/08/2026 को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि *हर्रावाला पेट्रोल पंप के पास, बीकानेर स्वीट शॉप* के सामने दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और और अधिक उग्र होकर हंगामा करने लगे।
शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने *धारा 170 बीएनएसएस* के तहत दोनों पक्षों के 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. *अरविंद सिंह रावत* पुत्र रमेश सिंह रावत, निवासी रुद्रप्रयाग, उम्र 34 वर्ष
2. *उदित चंद* पुत्र दिनेश चंद, निवासी कुआंवाला, डोईवाला, उम्र 27 वर्ष
3. *राम सिंह* पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी रुद्रप्रयाग, उम्र 26 वर्ष
*पुलिस टीम:* उ0नि0 कमलेश गौड़, हे0का0 जसपाल सिंह, का0 सुपरदास
SSP देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
