*देहरादून, 14 अगस्त 2026*

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को SEOC पहुंचकर चमोली के पीपलकोटी स्थित THDC टनल हादसे के बाद चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने लापता लोगों की तलाश, घायलों के उपचार और घटनास्थल पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर इलाज मिले और मृतकों के शव सम्मान के साथ परिजनों तक पहुंचाए जाएं।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद घटनास्थल और अस्पताल जा चुके हैं। सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। सर्च-रेस्क्यू अभियान में सभी एजेंसियों में समन्वय रखा जाए और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो।

उन्होंने अधिकारियों को *24×7 फील्ड में मुस्तैद* रहने, मौसम और नदियों के जलस्तर पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *