*देहरादून, 14 अगस्त 2026*

स्वतंत्रता दिवस को सकुशल मनाने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद में दून पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है।

पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं, आंतरिक मार्गों और सभी चेक पोस्टों पर बाहरी वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, होटल, धर्मशाला और भीड़भाड़ वाले इलाकों में डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ आकस्मिक चेकिंग की जा रही है।

साथ ही मुख्य बाजारों और सामरिक महत्व के स्थानों पर लगातार गश्त की जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं की चेकिंग कर वहां रुके लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत नगर और देहात क्षेत्रों में अर्द्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला गया। आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *