*देहरादून, 14 अगस्त 2026*

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण एमडीडीए में शुक्रवार को 1947 के विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नागरिकों को नमन किया गया।

कार्यक्रम में एमडीडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाजन की त्रासदी को याद किया। संयुक्त गौरव चटवाल सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

एमडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि यह दिवस देश के इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करने का अवसर है। 1947 में विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और कईयों ने जान गंवाई। इस दिन का उद्देश्य अतीत की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। नई पीढ़ी को इस इतिहास से अवगत कराना जरूरी है।

एमडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि यह दिवस हमें आपसी भाईचारे की भावना मजबूत करने की प्रेरणा देता है। विभाजन पीड़ितों को याद करना हमारा सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व है।

केंद्र सरकार के निर्देश पर 14 अगस्त को देशभर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है। उत्तराखंड में भी विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *