*पिथौरागढ़, 14 अगस्त 2026*
उत्तराखंड की खेल मंत्री और जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार शाम को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शिरकत की।
मंत्री रेखा आर्या ने देश विभाजन की दर्दनाक घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उस त्रासदी में जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1947 का विभाजन केवल भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि करोड़ों लोगों के विस्थापन और पीड़ा का काला अध्याय था। यह दिन हमारे पूर्वजों की शहादत और संघर्ष को याद करने का है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द का संदेश देता है।
गौरतलब है कि मंत्री रेखा आर्या 15 अगस्त को पिथौरागढ़ में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी।
