*देहरादून, 14 अगस्त 2026*

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

उन्होंने जाइका वित्तपोषित योजना को पीएम गतिशक्ति पर अपलोड कर जीआईएस आधारित डिजिटल मैपिंग करने के निर्देश दिए। नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी के 16 क्लस्टर आधारित बिजनेस ऑर्गनाइजेशन की अलग-अलग समीक्षा करने को कहा।

मुख्य सचिव ने 16 क्लस्टरों के लिए निश्चित सिंचाई व्यवस्था विकसित करने, सप्लाई चेन और छोटे आकार के कोल्ड स्टोरेज बनाने के निर्देश दिए। सोलर आधारित कोल्ड स्टोरेज की संभावनाएं तलाशने को भी कहा।

उन्होंने पॉलीहाउस योजना की साप्ताहिक समीक्षा और महक क्रांति के तहत 2026 से 2036 तक वर्षवार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव डॉ. एस.एस. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *