*नैनीताल, 14 अगस्त 2026*
रामगढ़ से करीब 3 किमी आगे मुक्तेश्वर मार्ग पर लुक्ताधार के पास गुरुवार दोपहर 1:35 बजे टेंपो ट्रैवलर UP14 TQ 9690 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में कुल 22 यात्री सवार थे।
हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में SDRF टीम NDRF और जिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान में 20 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया।
*गंभीर रूप से घायल:* मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष, नंदिनी उम्र 22 वर्ष, तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष, लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष, मयंक उम्र 17 वर्ष, प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष, रितिका उम्र 23 वर्ष, हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष, पायल उम्र 22 वर्ष, आनंद उम्र 27 वर्ष, अजय उम्र 25 वर्ष, अंजलि उम्र 22 वर्ष, मिस्टी उम्र 10 माह, चालक यश कुमार उम्र 27 वर्ष
*मामूली घायल:* धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष, डॉली उम्र 25 वर्ष, अंजलि उम्र 23 वर्ष, धीरज उम्र 25 वर्ष, अंकित उम्र 26 वर्ष, सोनिया उम्र 23 वर्ष
*मृतक:* सुमित पाल सिंह पुत्र कनक पाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी फरीदाबाद। दूसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
