*सोमेश्वर।* कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल के नौला, सल्ला रौतेला और बड़गल भट्ट गांवों में जन मिलन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने विधायक निधि से स्कूल में रेलिंग, पेयजल लाइन, टीन शेड, भंडार कक्ष और पेयजल टैंक निर्माण के लिए धनराशि देने की घोषणा की।
मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पहाड़ के दूरस्थ गांवों तक सुविधाएं पहुंचा रही है। 2027 में जनता फिर भाजपा को चुनेगी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य, उप प्रधान सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
बाद में उन्होंने नैडी स्थित पिप्लेश्वर महादेव मंदिर में राम कथा में भाग लिया और आयुष भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
