*देहरादून, 24 अगस्त 2026*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियों और स्थानीय उत्पादों को देखा और सभी जिलों की SHG महिलाओं से वर्चुअल संवाद किया।
CM ने घोषणा की कि *अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पहले ही ‘सशक्त बहना उत्सव’ को पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा*, ताकि महिलाओं को बिक्री के लिए ज्यादा समय और बाजार मिल सके।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से स्टॉलों से खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति प्रदेश की प्रगति की आधारशिला है।
*95 ब्लॉकों में 4,480 स्टॉल, 12.50 करोड़ की बिक्री*
CM ने बताया कि योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी। पिछले 3 सालों में प्रदेश के 95 विकासखंडों में 4,480 स्टॉल लगे हैं, जिनसे *लगभग 12.50 करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री* हुई है।
प्रदेश में 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से 5.20 लाख से अधिक परिवार जुड़े हैं। *3 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी* बन चुकी हैं। उत्पादों की मार्केटिंग के लिए 49 ग्रोथ सेंटर, 17 सरस सेंटर, यात्रा मार्गों पर 110 बिक्री केंद्र और 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट लगाई गई हैं।
CM ने कहा कि अब ‘सशक्त बहना उत्सव’ को ‘सशक्त बहना बाजार’ के रूप में विकसित किया जाएगा और उत्पादों को पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और होटलों तक पहुंचाया जाएगा। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड लोकल उत्पादों को ग्लोबल पहचान दे रहा है।
