*देहरादून, 24 अगस्त 2026*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने व्यक्तिगत समस्याओं के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े सुझाव भी रखे।

CM ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आमजन को परेशान न होना पड़े।

*दिव्यांग को तत्काल मदद के निर्देश*

इस दौरान दिव्यांग कुलदीप की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता और ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सेवक सदन में राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, आबकारी उपनिरीक्षक संघ, श्री कल्प केदार मंदिर समिति और देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति सहित कई संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने CM से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक महंत दिलीप रावत, किशोर उपाध्याय, अनिल नौटियाल, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *