*देहरादून, 24 अगस्त 2026*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की सुविधा के लिए *28 और 29 अगस्त को दो दिन उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा* की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी सशक्त कर रही है और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
