*देहरादून, 24 अगस्त 2026*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को हिलजात्रा की शुभकामनाएं दीं और *ग्राम जाखनी स्थित बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण* की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 साल से अधिक समय से मनाया जा रहा हिलजात्रा पर्व पिथौरागढ़ की समृद्ध संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व पहाड़ी जीवन के संघर्ष, साधना और कृषि-पशुपालन पर आधारित ग्रामीण जीवन को दर्शाता है। भगवान शिव के गण लखिया भूत का आगमन सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, विरासत और विश्वास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। केदारखंड की तर्ज पर मानसखंड के पौराणिक मंदिरों का पुनरुत्थान किया जा रहा है। हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स से आध्यात्मिक विरासत को भव्य रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन को सिर्फ तीर्थाटन तक सीमित नहीं रखना चाहती, उत्तराखंड आज वेडिंग डेस्टिनेशन, एडवेंचर टूरिज्म और फिल्म शूटिंग का पसंदीदा केंद्र बन रहा है। गांवों की खुशहाली के लिए होम-स्टे, लखपति दीदी, सौर स्वरोजगार, ‘एक जनपद-दो उत्पाद’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

CM ने युवाओं से हिलजात्रा जैसे पर्वों से जुड़कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *