*देहरादून, 24 जुलाई 2026*
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा विकसित किए जा रहे नवीन आढ़त बाजार के कार्यों का धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्यों पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने *प्लॉटों/दुकानों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल में पूरा करने* के निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों को जल्द लाभ मिल सके।
*पार्किंग और ट्रैफिक पर फोकस*
विधायक ने पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग शुल्क निर्धारित करने और आसपास के स्थानीय लोगों के लिए पार्किंग निःशुल्क रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात को सुचारु बनाने के लिए NHAI के साथ समन्वय स्थापित कर विकास करने को कहा।
MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि आढ़त बाजार का विकास प्राधिकरण की प्राथमिकता में है और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। MDDA सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि निरीक्षण में मिले निर्देशों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
