*देहरादून, 24 अगस्त*
त्योहारी सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर जांच अभियान तेज कर दिया गया है। सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी मंडलायुक्तों को सौंपी गई है।
सोमवार को सभी जिलों में जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने मिठाई की दुकानों, किराना स्टोर और गोदामों पर छापे मारे, सैंपल लिए और एक्सपायरी व सड़ी-गली सामग्री को नष्ट कराया।
*किस जिले में क्या कार्रवाई हुई -*
– *देहरादून:* सोमवार को 11 सैंपल लिए गए। 1 अगस्त से अब तक 70 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 48 सैंपल लैब भेजे गए, 11 को नोटिस।
– *हरिद्वार:* 17 अगस्त से अब तक 47 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 27 सैंपल, 10 को नोटिस, 4 केस दर्ज।
– *चमोली:* 3 सैंपल लैब भेजे, एक्सपायरी सामान पर 2 दुकानदारों को नोटिस।
– *रुद्रप्रयाग:* 12 दुकानों का निरीक्षण, 6 सैंपल, 6 जगह एक्सपायरी सामान नष्ट।
– *नैनीताल:* 10 दुकानों का निरीक्षण, 6 सैंपल, 10 किलो मिठाई नष्ट।
– *चंपावत:* 1 अगस्त से 21 स्थानों पर निरीक्षण, 10 जगह सैंपल लिए गए।
– *अन्य जिले:* अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर में 3, पिथौरागढ़ में 2, पौड़ी में 10, टिहरी में 6 और उत्तरकाशी में 4 सैंपल लिए गए।
टीमें खाद्य गुणवत्ता के साथ-साथ चीनी की जमाखोरी और घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की भी जांच कर रही हैं।
