देहरादून। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को बड़ी सौगातें दीं। बहनों से राखी बंधवाने के बाद सीएम ने कई घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब 65 साल की जगह 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा मिलेगी। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं के लिए चलेंगी, जिसे बाद में पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा।

इसके अलावा महिला स्वरोजगार योजना में रियायती ऋण की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख की गई है और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए आधुनिक हाईटेक टॉयलेट बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में 3.09 लाख बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *