हल्द्वानी, 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिली है। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ, साथ ही 150 छात्रों के साथ पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ भी किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के करियर को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब युवाओं को स्पोर्ट्स साइंस, कोचिंग और इंजरी रिकवरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह विश्वविद्यालय राज्य के खिलाड़ियों के स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को DBT के माध्यम से प्रोत्साहन राशि दी गई और देवभूमि खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार भी वितरित किए गए। इससे पहले खेल मंत्री ने विश्वविद्यालय के पहले बैच के छात्रों से संवाद कर उनके अनुभव सुने और उन्हें इतिहास रचने वाला बैच बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *