*देहरादून:* मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में CCTNS और ICJS 2.0 की प्रगति को लेकर राज्य शीर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रगति डैशबोर्ड, नेटवर्क कनेक्टिविटी और डेटा रिकवरी सहित कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि CCTNS प्रगति डैशबोर्ड में उत्तराखंड ने जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय स्तर पर 9वीं रैंक हासिल की है। पिछली समीक्षा में राज्य 13वें स्थान पर था। वहीं ICJS 2.0 डैशबोर्ड में उत्तराखंड देश में तीसरे स्थान पर है, जबकि NCLTI डैशबोर्ड में 24वें से सुधरकर 18वें स्थान पर आ गया है।

ICJS 2.0 के तहत ई-साक्ष्य, न्यायश्रुति, ई-समन, ई-साइन और मेडलीप्र जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इससे पुलिस, अभियोजन, जेल और न्यायिक प्रक्रिया में डिजिटल समन्वय बढ़ रहा है।

मुख्य सचिव ने ITDA को CCTNS के लिए अलग डेटा रिकवरी इकोसिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि डेटा सुरक्षा और सेवाओं की निरंतरता बनी रहे। उन्होंने FIR दर्ज करते समय ही नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसे विवरण सही और पूर्ण रूप से दर्ज करने की व्यवस्था बनाने को कहा, जिससे ई-समन तेजी से पहुंच सके।

उन्होंने अगले दो महीनों में सभी मानकों में और सुधार लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *