*देहरादून:* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के विजन, सुझाव और विचारों को सुना।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक तकनीक से जोड़ रही है।

CM ने कहा कि इस अभियान में प्रदेश के 2 लाख 67 हजार विद्यार्थियों ने अपने निबंध और सुझाव साझा किए हैं, जो दिखाता है कि युवा राज्य के विकास को लेकर जागरूक हैं। युवाओं से मिले सुझावों को सरकार की योजनाओं और नीति निर्धारण में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज युवाओं को AI, रोबोटिक्स और डिजिटल स्किल से जोड़ना जरूरी है। सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि युवाओं को उद्यमी बनाकर रोजगार सृजन के लिए प्रेरित करना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन रोकने के लिए औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट विचार रखने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। शिक्षा एवं युवा अवसर में मयूह भंडारी और रवीना, पर्यावरण में शेरोन कपूर, स्वास्थ्य में सतीश कुमार सहित 9 विद्यार्थी विजेता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *