*देहरादून:* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से नेपाल के लिए 8 सदस्यीय आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल का नेतृत्व गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भारत से जुड़ा देश है। आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। संकट के समय मदद करना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है।

गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि दल द्वारा नेपाल में एक गांव को गोद लेकर प्रभावित परिवारों की मदद की जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए स्कूल भवन निर्माण में सहयोग और पुस्तकें व पठन सामग्री वितरित की जाएगी। राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *