*देहरादून, 28 सितंबर 2026।* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो भवनों को सील कर दिया।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, माजरा में की गई। यहां इकराम द्वारा भूतल और प्रथम तल पर बिना स्वीकृति भवन निर्माण किया जा रहा था। यह वाद संख्या आर-0439/एस-1/2022 के तहत आनन्द बसेरा के नाम से दर्ज था, जिसे नियमानुसार सील किया गया।

दूसरी कार्रवाई बंगाली कोठी, मोधरोवाला रोड में हुई। यहां एम.एस. रावत द्वारा व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था। वाद संख्या सी-03076/एस-2/2026 दर्ज कर भवन को सील कर दिया गया।
MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। भवन स्वामियों से अपील है कि निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृति जरूर लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।
