*देहरादून, 30 सितंबर।* प्रेमनगर पुलिस ने हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करी में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त निजी शिक्षण संस्थानों के छात्र हैं।

एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस ने पौंधा के पास से आदिल मोन (22) और साबिर अली (25) को 8.73 ग्राम MDMA के साथ पकड़ा। दोनों मूल रूप से मलप्पुरम, केरल के रहने वाले हैं और हाल में ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर में रह रहे थे।

पूछताछ में बताया कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वे सस्ते में MDMA खरीदकर शिक्षण संस्थानों में छात्रों को महंगे दामों पर बेचते थे। थाना प्रेमनगर में NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को इनसे अन्य तस्करों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *