*देहरादून -* मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें मानकीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सरकारी प्रोक्योरमेंट में BIS और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए और इस संबंध में विभागों के साथ वर्कशॉप और एडवाइजरी जारी की जाए। उन्होंने क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर्स को लेकर इंडस्ट्री, ट्रेडर्स और विभागीय अधिकारियों के लिए जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने और BIS केयर ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि BIS केयर ऐप से उपभोक्ता ISI मार्क, लाइसेंस नंबर और सोने के आभूषणों के HUID नंबर का सत्यापन कर सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *