*देहरादून -* धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने नया कीर्तिमान बना दिया है। इस साल चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56 लाख 18 हजार 497 के पार पहुंच गई है, जिसने वर्ष 2023 के अब तक के सर्वाधिक श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग और आपदा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में सुविधाओं के विकास से भी श्रद्धालुओं का विश्वास बढ़ा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि आने वाला हर श्रद्धालु हमारा अतिथि है और सरकार की कोशिश है कि हर यात्रा सुरक्षित और सुखद हो। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ और तीर्थ पुरोहितों के योगदान की सराहना की।
