*देहरादून -* थाना रायपुर क्षेत्र के तपोवन स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ति और एक महिला की हत्या के आरोपी प्लंबर राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आज दोपहर 03:10 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने घर में चोरी की है और लोगों ने उसे पकड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर एक बुजुर्ग दंपत्ति और एक महिला लहूलुहान अचेत मिली, जिन्हें कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से आला कत्ल पेंचकस बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 2 साल से बुजुर्ग दंपत्ति के घर प्लंबिंग का काम कर रहा था। आज भी उन्हें बुलाने पर ही आया था। काम के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई तो उसने पेंचकस से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। शोर सुनकर बचाव में आई पड़ोस में काम करने वाली नौकरानी पर भी हमला कर उसे मार दिया।

SSP देहरादून सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। CCTV में आरोपी अकेला घर की ओर आता दिखा है। आरोपी के पास से एक सोने की चेन भी बरामद हुई है।

*गिरफ्तार अभियुक्त -* राजकुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी इंद्रेश नगर सहारनपुर चौक, मूल निवासी बिजनौर यूपी।

*मृतक -* 1. रजनी कपूर (75) पत्नी रमेश चंद्र कपूर 2. रमेश कपूर (80) 3. तिलया देवी उर्फ शीला (48) नौकरानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *