*उत्तरकाशी -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ और शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद रामलीला मैदान में सेवा ज्योति कलश यात्रा और सेवा संकल्प सभा में हिस्सा लिया और PM मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण देखा।

सीएम ने कहा कि PM मोदी ने जनधन, जल जीवन मिशन और आयुष्मान जैसी योजनाओं से शासन को लोगों के द्वार तक पहुंचाया है। उनके विजन के अनुरूप उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। पिछले चार साल में अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में 41% बढ़ोतरी हुई है, 20 हजार से ज्यादा नए उद्योग लगे हैं और 3 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनाने, जिला अस्पताल का नाम पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने, केंद्रीय विद्यालय के प्रस्ताव को केंद्र में तेजी से आगे बढ़ाने और बुग्यालों के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *